पंत विवि के 12 विद्यार्थियों को मिली नौकरी
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। मैसर्स इनर्टनलाईट कम्पनी द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षण के आधार पर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों क्रमशः नीमा भारती (बी.टेक कम्प्यूटर साइंस); आयुष कुमार आर्य (बी.टेक आईपीई); वैभव सैनी (बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग); ईशा रावत एवं नंदिता रॉय (एमसीए); शरद कुमार (बी.एस.सी ऑनर्स एग्रीकल्चर) तथा आरती भंडारी (एमएससी एग्रोनॉमी); दीप्ति (एमएससी एम्टोलॉजी); मोनिका बरनवाल (एमएससी जेनेटिक्स एण्ड प्लांट ब्रीडिंग); अखिलेश तुलस्यान (एमएससी एग्रोनॉमी); अंजलि सिंह (एमएससी एग्री एम्टोलॉजी) एवं सेजल सागर (एमएससी केमिस्ट्री) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद 6 से 8 लाख प्रतिवर्ष पैकेज के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम. एस. नेगी ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।




