ऊधम सिंह नगर राजनीति

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार,मंहगाई से त्रस्त है जनता:गोदियाल

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आज बगवाड़ा स्थित कांग्रेस नेता विक्रम सिंह विर्क के निवास पर आयोजित स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने और भाजपा सरकार को उऽाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने का आ“वान किया।प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त है। भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पेट्रो पदार्थों की बचत के लिए भाजपा महज दिखावे की राजनीति कर रही है। भाजपा के दांत दिखाने के और व खाने के कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि जनहित में तेल बचाना सही है परंतु भाजपा के मंत्री स्वयं इलेक्ट्रिक वाहन पर सवार होकर निकलते हैं साथ ही इसकी वीडियो बनाने के लिए कई कार्यकर्ता कारों में सवार होकर उनके साथ होते हैं। इसे सिर्फ दिखावा ही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है। कार्यकर्ताओं में अलग अलग विचार हो सकते हैं परंतु इसे विवाद नहीं कहा जा सकता है। गोदियाल ने कहा कि असली विवाद तो इस समय सरकार और गदरपुर के विधायक के मध्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हर नागरिक को मौलिक अधिकार दिए गए हैं। परंतु जब कोई उनके अधिकारों का हनन कर उत्पीड़न करता है तो यह गलत है। गोदियाल ने कहा कि आज भारत की अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे ं कांग्रेस शासन के दौरान पेट्रो पदार्थों व गैस की कीमत आज के मुकाबले काफी कम थीं। लेकिन आज आम जनता को बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखण्ड में एतिहासिक जीत हासिल करेगी।इस दौरान पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी , राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, विक्रमजीत सिंह विकी, हरभजन सिंह विर्क, जहांगीर कुरैशी, मदन मोहन शर्मा, परिमल राय, सुमित्तर भुल्लर, नव तेजपाल सिंह, देवेंद्र शाही, जनार्दन सिंह, दर्शन कोली, गुरदास कालड़ा, सर्वेश सिंह, संजय ठुकराल, ललित सिंह बिष्ट, अजय नारायण सिंह, सुनील चुग, सुखवंत सिंह विर्क, केरू मंडल, गौरव खुराना पार्षद, जितेश शर्मा पार्षद, गौरव गिरी पार्षद, बाबू खान पार्षद, परवेज कुरैशी पार्षद, इंद्रजीत सिंह पार्षद, लाला पार्षद, सुनीता कश्यप, कलावती, मोनिका ढाली, संजय जुनेजा, प्रदीप यादव, रणजीत सिंह, लक्ष्मण दास बांगा, गौतम घरामी, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, आशीष श्रीवास्तव, दानवीर कोली, गब्बर कोली, राजू गुप्ता, एन यू खान, नासिर खान, अवतार सिंह, बलजिंदर सिंह, कमला प्रसाद, दिलीप सिंह बिष्ट, राजेंद्र दास, मनप्रीत, प्रताप नारायण सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार