उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सचिव ने खटीमा नेपाल सीमा पर भू कटाव का निरीक्षण किया

खटीमा।(लोक निर्णय)सचिव, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनोद कुमार सुमन ने खटीमा नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हेतु स्थलीय निरक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहां अति आवश्यक है वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाय। उन्होंने किसी जगह भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य करने हो तो उसका स्टीमेट बनकर भेजे ताकि बजट उपलब्ध होते ही बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने हेतु जनपद को बजट भेजा जा सके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर जानकारियां भी ली। उन्होंने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे है उसे वर्षाकाल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाए तथा कहीं पर भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हो तो उसका पहले से ही प्लान बनाकर रखा जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी कौस्तुभ मिश्र व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से एस एस बी चौकी तथा मेलाघाट सिसैया के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराया जाना आवश्यक है तथा मोहम्मदपुर भुड़िया को देवहा नदी के कटाव से बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने है। जिसपर श्री सुमन ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के जो छोटे छोटे कार्य है उसे प्राथमिकता से कराए ताकि अधिक से अधिक लोगों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल प्रारंभ होने वाला है, इसलिए आपदा के दृष्टिगत अपनी पूरी तैयारी रखे।इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन कुमार, मनोज साही, रनदीप पोखरिया, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी के दीक्षित, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार