आज चारधाम यात्रा के लिए 17839 यात्रियों ने कराया पंजीकरण
हरिद्वार ।हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 17839 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।इनमें यमनोत्री धाम के लिए 3960, गंगोत्री धाम के लिए 3974, केदारनाथ धाम के लिए 4935, बद्रीनाथ धाम के लिए 4953 और हेमकुंड साहिब के लिए 17 तीर्थ यात्री शामिल हैं।ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 2 लाख 28 हजार 1 सौ 49 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।





