ऊधम सिंह नगर

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के निधन पर 20 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा

देहरादून। (लोक निर्णय) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। सरकार ने इस अवसर पर 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने आदेश जारी किया है।इसके अनुसार प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। राजकीय शोक के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।इसके साथ ही राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि शोक अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार