पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन
देहरादून।(लोक निर्णय)उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज देहांत हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख जताया है। साथ ही कहा कि खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई।





