लिटिल किंगडम प्रिपरेटरी स्कूल, रुद्रपुर में विद्यालय संसद का गठन
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)लिटिल किंगडम प्रिपरेटरी स्कूल, रुद्रपुर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। नव निर्वाचित छात्र परिषद् के सदस्यों ने सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में अपने दायित्वों का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं समर्पण की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ भव्य मार्च पास्ट के साथ हुआ। विद्यालय के निदेशक हरिन्दर सिंह पुरी, वरिष्ठ प्रशासक परविंदर पुरी, प्रधानाचार्या गायत्री खन्ना, उपप्रधानाचार्या सिमरन पुरी एवं समन्वयक लक्ष्य शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण बैज एवं सैश वितरण समारोह रहा, जिसमें नव निर्वाचित छात्र परिषद् सदस्यों को औपचारिक रूप से बैज एवं सैश पहनाकर उन्हें उनके अधिकार, विश्वास एवं उत्तरदायित्व का प्रतीक सौंपा गया। विद्यार्थियों ने गर्व के साथ अपने दायित्वों को ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए निर्वाचित छात्र परिषद् में स्कूल कैप्टन के रूप में मंथन श्रीवास्तव (कक्षा V), स्पोर्ट्स कैप्टन अब्दुल अहद (कक्षा V), हेड बॉय मनन सुगरा (कक्षा V), हेड गर्ल भूमि चौहान (कक्षा V), स्वच्छता प्रभारी अंकिता गोंड (कक्षा V) तथा इंग्लिश स्पीकिंग इंचार्ज इंशा अंसारी (कक्षा V) को जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय ने हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन की भी घोषणा की। कल्पना चावला हाउस (रेड हाउस) के कैप्टन मोहित सिंह (कक्षा V) एवं वाइस कैप्टन कांशिका प्रभाकर (कक्षा IV) नियुक्त किए गए। आर्यभट्ट हाउस (ब्लू हाउस) के कैप्टन अंकुश देव (कक्षा V) एवं वाइस कैप्टन ईशांत झावर (कक्षा IV) बनाए गए। एपीजे अब्दुल कलाम हाउस (ग्रीन हाउस) के कैप्टन युवराज पाल (कक्षा V) एवं वाइस कैप्टन गुरदीक्षा सिंह (कक्षा IV) नियुक्त हुए, जबकि बचेंद्री पाल हाउस (येलो हाउस) के कैप्टन वैभव हलधर (कक्षा V) एवं वाइस कैप्टन हिमांशु (कक्षा IV) को जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय द्वारा अनुशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु डिसिप्लिन हेड्स का भी चयन किया गया। कक्षा III के लिए निहित मिगलानी एवं अथर्व वैद्य, कक्षा IV के लिए भाव्या रावत एवं वान्या गुप्ता तथा कक्षा V के लिए रोहन रावत एवं निरिप राज को यह जिम्मेदारी प्रदान की गई।संचालन प्रधानाचार्या गायत्री खन्ना ने किया। उन्होंने नव निर्वाचित परिषद् सदस्यों को ईमानदारी, अनुशासन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को “बॉस नहीं बल्कि सहायक एवं मार्गदर्शक” बनने की सीख दी तथा विनम्र रहकर सभी की सहायता करने और आदर्श व्यक्तित्व बनने के लिए प्रेरित किया।नव नियुक्त छात्र नेताओं ने विद्यालय की गरिमा, मूल्यों एवं आदर्शों को बनाए रखते हुए ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।





