उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर मंथन

रुड़की।(लोक निर्णय) भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में स्थापित बीआइएस स्टूडेंट्स चैप्टर्स के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में डब्ल्यूआरडी एम विभाग में ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ समारोह आयोजित किया गया। प्रो. कमल किशोर पंत, निदेशक, आइआइटी रुड़की मुख्य अतिथि रहे। संजय पंत, उप महानिदेशक (मानकीकरण), बीआइएस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा दीपक अग्रवाल, वैज्ञानिक-एफ एवं प्रमुख (एससीएमडी), बीआइएस मुख्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।इस अवसर पर वर्ष 2025-26 हेतु चयनित मेंटर्स एवं टीम लीडर्स को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। मेंटर्स में प्रो. सोनल के. थेंगाने, प्रो. बिभूति रंजन भट्टाचार्य, प्रो. अशुतोष शर्मा एवं प्रो. रितेश कुमार शामिल रहे।सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय टीम लीडर के रूप में अभिषेक राज गुप्ता (पीएचडी शोधार्थी) को सम्मानित किया गया, जबकि विभागवार टीम लीडर्स में चुनेंद्र कुमार सिंह चौधरी, नंदिनी मेडिरट्टा, गोपेश्वर साहू एवं आशीमा शर्मा शामिल रहे।इस दौरान शोध कार्यों में मानकों के उपयोग के मूल्यांकन हेतु एक रिसर्च वर्क इवैल्यूएशन कमेटी का गठन किया गया, जो स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डॉक्टोरल थीसिस में मानकों के उपयोग का आकलन करती है। इस मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शोधार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों में गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बीआइएस स्टूडेंट्स चैप्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99