तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों के आवेदन निरस्त
हरिद्वार। (लोक निर्णय)जनपद में पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सकती से पालन कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज जिला कार्यालय सभागार में बैठक ली।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह को नियम का पालन कराने को कहा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा द्वारा नए पंजीकरण एवं नवीनीकरण की पत्रावलियां प्रेषित की. जिसमें निजी केंद्रों के नए पंजीकरण हेतु आए पांच आवेदनों में से केवल एक केंद्र को अनुमोदित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारसन में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू किए जाने हेतु समिति में अनुमोदन दिया गया।बैठक में पंजीकरण के नवीनीकरण हेतु आए 12 केंद्रों के आवेदनों में से एक केंद्र पशु चिकित्सालय बहादराबाद के नवीनीकरण को रोकते हुए 11 को अनुमोदित किया गया। तीन केंद्रों के पंजीकरण को निलंबित भी किए जाने हेतु भी आदेशित किया गया। जिनमें चिकित्सक नियुक्त नहीं किए गए थे।बैठक में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम, डॉ कोमल,डॉ आरती,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर तालियान, ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मनु शिवपुरी, समाज सेवी अभिप्रेरणा फाउंडेशन दीपेश चंद्र प्रसाद,कनिका समाज सेविका, रवि संदल, एडवोकेट फार्मूड अली, मयंक रौतेला, कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहें




