यूकेडी ने क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) उत्तराखंड क्रांति दल ने आज क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल को ज्ञापन देकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था की मांग की। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए औद्योगिक इकाइयों को यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की। इकाइयों के श्रमिकों के साथ कोई घटना होती है तो उसका मुआवजा दिया जाए।शासनादेश के अनुसार उत्तराखंड के स्थायी लोगों को सिडकुल की कंपनियों में नौकरी दिलाने, श्रमिकों की छंटनी पर रोक लगाने की मांग की।साथ ही चेताया कि यदि मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।ज्ञापन देने वालों में केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, विधि प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री एडवोकेट राहुल कांडपाल, गदरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रोशन बिष्ट, महिला प्रकोष्ठ कि महामंत्री इंदु बोरा, महिला नगर अध्यक्ष रुद्रपुर बबीता देवी, नीरज जोशी,राहुल पाण्डेय, मोहित बिष्ट आदि शामिल थे।




