ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

क्रय केंद्र में गेहूं खरीद फिर शुरू

किच्छा। (लोक निर्णय) 50 हजार मीट्रिक टन की गेहूं क्रय सीमा निर्धारित होने के उपरांत आज नई मंडी, किच्छा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा पहुंचकर गेहूं खरीद की तौल प्रक्रिया का आजादनगर निवासी लक्ष्मण खुग्गर एवं गिद्धपुरी निवासी किसान रिजवान का गेहूं तुलवाकर विधिवत शुभारंभ कराया गया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। 50 हजार मीट्रिक टन की क्रय सीमा निर्धारित किया जाना क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे किसानों की उपज का समयबद्ध क्रय सुनिश्चित होगा और उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो तथा मंडियों में पारदर्शी और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। नई मंडी किच्छा में तौल प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है और वे बिना किसी परेशानी के अपनी फसल बेच सकेंगे।इस अवसर पर उपस्थित किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय किसान हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।इस दौरान एस एम आई ओमनारायण मिश्रा, एस एम ओ सीमा रावत, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष मूलचंद राठौर, दक्षिणी किच्छा किसान सेवा सहकारी समिति संचालक नरेंद्र बागवानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरीक सिंह मंड, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, किसान संघ जिला अध्यक्ष कृष्ण कान्हा तिवारी, किसान संघ प्रदेश मंत्री सुधीर शाही, शुभाशीष बिष्ट, मंगत चुग, दीपक सिंह, छत्रपाल कश्यप, नितिन वाल्मीकि, बबलू कश्यप, पूरन भट, गफ्फार खान, नारायणपुर किसान सेवा सहकारी समिति उपाध्यक्ष नारायण पाठक, नीरज खुग्गर समेत समस्त किसान उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार