ऊधम सिंह नगर शिक्षा

डिग्री कॉलेज में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

रुद्रपुर।( लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सात अप्रैल को आयोजित मोडल, पोस्टर, एवं निबन्ध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य थीम एआइ की वनस्पति जगत में उपयोगिता थी. यह प्रतियोगिता प्रोफेसर एके पालीवाल व एसोसिएट प्रोफेसर शलभ गुप्ता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अंकिता चंदोला के मार्गदर्शन में कराई गई । प्रतियोगिताओं में डॉ. राघवेंद्र मिश्रा, गणित विभाग, डॉ. वी एच खान, अर्थशास्त्र विभाग एवं डॉ. रविश त्रिपाठी जंतु विज्ञान निर्णायक मंडल में रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो0. एएन सिंह ने किया । प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन दिए तथा पुरस्कार वितरण किया । सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर विभिन्न प्रकार के मॉडल एवं चार्ट बनाए, जो कि निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों द्वारा काफी सराहे गए। निबंध प्रतियोगिता में अंजू, आरिफा जहां, आरती,मॉडल पोस्टर प्रतियोगिता में आशीष कुमार सिंह, रुचि, कनक, नेहा,हिमानी, शिवानी, सपना, मीरा विजेता रही।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99