विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
रुद्रपुर।( लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज प्रातः मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को विधायक शिव अरोरा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार के 4 साल बेमिसाल रहें जो देवभूमि उत्तराखंड के प्रगति में मील का पत्थर सबित हुए।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सख्त निर्णय व क़ानून बनाये गये जिनकी आज तक कल्पना भी किसी के द्वारा नहीं की गई थी। चाहे उसमे सख्त धर्मांतरण कानून के द्वारा लव जिहाद पर लगाम लगाना हो, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु सख्त नकल विरोधी कानून लागू करना, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य, उत्तराखंड में कालनेमी ऑपरेशन को लागू करना।उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि रुद्रपुर में 21 किलो मीटर लंबी रिंग रोड, त्रिशूल चौक से अटरिया मोड तक 8 लाइन रोड का निर्माण, गांधी पार्क सौंदर्य करने हेतु 5 करोड़ का टेंडर, काशीपुर बायपास का चौड़ीकरण निर्माण कार्य आरम्भ, मोदी मैदान में इंडोर आउटडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य विभागीय प्रकिया में, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं इसी 2026 में प्रारंभ करने का पूर्ण प्रयास, केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं 2026 से प्रारंभ करने का पूर्ण प्रयास जैसे अनेकों कार्य इस 4 साल की धामी सरकार में यह सब सम्भव हुआ। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी, विजय कुमार, मयंक कक्कड़, अभिषेक मिश्रा, सुनील कुमार, राघव सिंह, प्रेमपाल आदि लोग मौजूद रहें।





