उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

डीएम ने किया गैस वितरण का निरीक्षण

चम्पावत।(लोक निर्णय) जिले में आमजन को सुचारु एवं सुलभ गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा गैस वितरण व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
उन्होंने चम्पावत स्थित गैस एजेंसी एवं छतार स्थित डिलीवरी पॉइंट का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गैस वितरण प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनसुलभ बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन पंजीकरण में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो ऐसे मामलों में गैस एजेंसी के माध्यम से भी पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी गैस सुविधा से वंचित न रहे।गैस वितरण हेतु वार्डवार तिथियां निर्धारित करते हुए एक सुव्यवस्थित रोस्टर तैयार किया जाए। इस व्यवस्था के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके निकटतम डिलीवरी प्वाइंट पर गैस उपलब्ध कराई जाए। जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने की आवश्यकता न पड़े और समय की भी बचत हो सके।
जिलाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना आवश्यकता खाली सिलिंडर लेकर गैस एजेंसियों पर न आएं तथा पूर्व में निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कर अपने नजदीकी डिलीवरी प्वाइंट से ही गैस प्राप्त करें।उन्होंने यह भी बताया कि डीएससी अथवा पंजीकरण संख्या के माध्यम से सभी को निर्धारित समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में गैस वितरण को लेकर किसी भी नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी उपभोक्ताओं को समय पर और सुगमता से गैस उपलब्ध कराई जाए।छतार वार्ड में भी जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उन्हें गैस प्राप्ति की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा जागरूक किया कि वे नियमों का पालन करते हुए निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत ही गैस प्राप्त करें। इसके साथ ही छतार वार्ड के डिलीवरी पॉइंट में गैस वाहन के माध्यम से सभी ग्राहकों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार