ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए भरे

रुद्रपुर। ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त, (खाद्य संरक्षा) ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में अपर्णा साह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर एवं आशा आर्या, खाद्य सुरक्ष
अधिकारी, रूद्रपुर की टीम ने आज छापेमारी की।रुद्रपुर के रम्पुरा सब्जी मंडी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कुट्टू आटे के दो नमूने, कुट्टू गिरी के एक,
मूंगफली एवं रामदाने का एक_एक नमूना लिया।
नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषध प्रयोगशाला, रुद्रपुर में भेजा जाएगा।इसकेअतिरिक्त रम्पुरा स्थित अनूप किराना के प्रतिष्ठान स्वामी रघुवर दयाल गुप्ता एवं नई सब्जी मंडी स्थितराजीव किराना के प्रतिष्ठान स्वामी नन्द किशोर के विरूद्ध खुले में कुट्टू के आटे का विक्रय न करने के
निर्देश की अवहेलना में सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने की कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि कुट्टू का आटा बिना वैध खाद्य लाइसेंस / पंजीकरण के निर्माण, पैकिंग, संग्रह व विक्रय नहीं किया जाए।कुट्टु के खुले आटे के विक्रय से परहेज किया जाए।कुट्टू का आटा सील बन्द पैकेट में किया जाये। जिस पर निर्माण / पैकिंग / एक्सपायरी तिथि, निर्माणरिपैकर का सम्पूर्ण पता एवं खाद्य लाईसेंस नम्बर इत्यादि अनिवार्य रूप से अंकित किया जाये ।खाद्य कारोबारकर्ता को कुट्टू के बीज अथवा आटे के क्रय-विक्रय का विवरण लिखित रूप में रखा जाना अनिवार्य होगा ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार