अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, दो महिला सहित छह शातिर गिरफ्तार

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) नानकमत्ता पुलिस ने सुनियोजित तरीके से लोगों को हनीट्रैप कर अपने जाल में फँसाकर लूट/ डकैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।महिलाओं के माध्यम से फोन कर शिकार को जाल में फंसाते थे,फिर सुनसान स्थान पर बुलाकर बंधक बनाकर मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपितों से लूटी गई हुंडई आई-10 कार, नगदी, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड, दस्तावेज व अन्य सामान बरामद किया है।एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपितों ने पीड़ित को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची थी।घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।शातिर अंतर्राज्यीय हनी-ट्रैप गिरोह पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पूर्व से ही दर्जनों से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि गिरोह का मुख्य आरोपित तारा सिंह कोतवाली नानकमत्ता के हिस्ट्रीशीटर है।
तारा सिंह व राजू पर दो दर्जन से अधिक लूट /डकैती , चोरी, अवैध शराब, अवैध शस्त्र व अन्य कई संगीन धाराओं में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि14 मार्च रात वादी को अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित तरीके से महिलाओं के माध्यम से फोन कर अपने जाल में फंसाया।आरोपितों ने उसे मिलने के बहाने मच्छी झाला क्षेत्र नानकमत्ता बुलाया। जैसे ही वादी अपनी हुंडई आई-10 कार से मौके पर पहुंचा तो पहले से ही वहां मौजूद महिलाओं व अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसे कार से उतारकर भड़ाभुड़िया स्थित एक घर में बंधक बना लिया। वादी के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनायी और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का प्रयास किया। इसी दौरान वादी से नगदी, सोने की अंगूठी, दस्तावेज व कार लूट ली और फरार हो गए। सूचना पर 15 मार्च को उनि राजेन्द्र पंत ने पुलिस टीम के साथ डैम बन्दे क्षेत्र में घेराबंदी की।इस बीच सामने से आती हुंडई आई-10 कार को रोककर जांच की तो उसमें तारा सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू, गुरमीत कौर, सीमा कौर बैठे मिले। वादी द्वारा पहचान करने पर चारों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपित अभियुक्त (रमन सिंह, गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल) को वाटर स्पोर्ट्स नानकमत्ता के पास से बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से लूटी गई सोने की अंगूठी व नगदी बरामद की गई।इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।पकड़े गए आरोपित तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंहनिवासी गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर, राजेन्द्र सिंहनिवासी भड़ाभुड़िया, कोतवाली खटीमा, ऊधम सिंह नगर, सीमा कौर पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी भड़ाभुड़िया, कोतवाली खटीमा,गुरमीत कौर पत्नी तारा सिंहनिवासी गिधौर, कोतवालीनानकमत्ता,गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल पुत्र सर्वण सिंहनिवासी ग्राम वरकीडांडी,कोतवाली नानकमत्ता,रमन सिंह पुत्र सतनाम सिंह
निवासी ग्राम गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता के रहने वाले हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार