उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

विधायक शिव ने सीएम से की मुलाकात,काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण के लिए मांगा बजट

रुद्रपुर।विधायक शिव अरोरा ने आज विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल रुद्रपुर के काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण का कार्य क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि काशीपुर बाईपास रुद्रपुर क्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग है। जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। इसी मार्ग पर कई स्कूल भी हैं, जिससे निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आपके निर्देशों से काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण हेतु प्रथम चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। यह भी अवगत कराना है कि प्रथम चरण की धनराशि आपके महत्त्वाकांक्षी नेतृत्व से लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हो चुकी है। जिसमें ऊर्जा निगम व
जल संस्थान द्वारा टेंडर प्रक्रिया आरम्भ करते हुए प्रथम चरण का कार्य प्रारम्भ कर चुका है।
द्वितीय चरण के कार्य हेतु विभाग द्वारा इसकी डीपीआर (13 करोड़ 94 लाख) बनाकर शासन को भेज दी गयी है।रुद्रपुर शहर को जाम मुक्त करने के लिए काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के दूसरे चरण के कार्य को शीघ्र आरम्भ कर इसी वर्ष पूरा कराने का अनुरोध किया। विधायक अरोरा ने कहा कि राज्य में आपने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और मेरा रुद्रपुर की जनता की समस्याओं के समाधान का जो संकल्प है उस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए अग्रसर हो सकें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार