मारपीट का आरोपित पकड़ा
पंतनगर। 24 फरवरी को आरोपित अरविन्द शर्मा पुत्र स्व भोलानाथ शर्मा निवासी वार्ड न0- 21 रम्पुरा थाना कोतवाली रुद्रपुर जनपद- ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष अटरिया माता मंदिर के विरुद्ध शाहिद पुत्र मो. जान निवासी रेशस्मबाड़ी 13 दुधिया नगर पूर्वी खेडा थाना रुद्रपुर ने तहरीर देकर कहा था कि अटरिया मंदिर के समीप खाली स्थान पर नमाज पडने पर मारपीट करने व उक्त घटना को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने आरोपित पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी। पुलिस ने आरोपित को बार-बार नोटिस तामील के लिए बुलाए जाने व विवेचना में सहयोग न करने पर गिरफ्तार कर लिया।





