पुलिस मुठभेड़ में नाजिम गिरफ्तार
रुद्रपुर।होली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान के तहत रविवार एएनटीएफ ऊधम सिंह नगर व एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। टीम ने इन्द्रा चौक, मुख्य बाजार, डीडी चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि सुभाष कॉलोनी में पूर्व में पुलिस टीम पर पथराव एवं जानलेवा हमला करने वाला व एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपित नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम पुत्र कल्लू निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर बिना नम्बर प्लेट की बाइक से सिडकुल की ओर से हल्द्वानी जा रहा है। पुलिस टीम ने पारले चौक, निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की तोबागवाला/बिन्दुखेड़ा बाईपास की ओर से आती एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया। भागने का प्रयास करते हुए आरोपित बाइक घुमाई तो वह अनियंत्रित होकर गिर गया। गिरने के बाद आरोपित ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगी। पुलिस घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।आरोपित के पास से एक 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस,दो कारतूस,4100 रुपए,
घटनास्थल से बिना नम्बर प्लेट की नीले रंग की बाइक (चेसिस नम्बर अंकित) एवं लाल रंग का हेलमेट भी बरामद किया।
बरामद शस्त्र एवं कारतूसों की विधिवत नापतौल, सीलिंग, चिटबंदी कर नमूना मोहर तैयार की गई। समस्त डिजिटल साक्ष्य संकलित किए गए। स्वतंत्र गवाहों को सम्मिलित करने का प्रयास किया गया, किन्तु कोई भी व्यक्ति मौके पर तैयार नहीं हुआ। आरोपित नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम पूर्व में कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मुअसं 52/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 109, 121, 132, 190, 191(2)(3) बीएनएस में वांछित चल रहा था। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है तथा पूर्व में पुलिस टीम पर हमला कर फरार चल रहा था।घायल आरोपित को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन है।





