उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन युवाओं का उमड़ा उत्साह

चम्पावत। बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन आज पिथौरागढ़ की विभिन्न तहसीलों से आए लगभग 1000 से अधिक युवाओं ने जनरल ड्यूटी, ट्रेडमैन एवं तकनीकी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं में देश सेवा का जोश और अनुशासन स्पष्ट रूप से देखने को मिला। यह संपूर्ण भर्ती आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हो रहा है।अग्निवीर श्रेणी की भर्ती में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अपने समस्त आवश्यक मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही प्रेषित किए जा चुके हैं। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार