लैंड जिहाद नहीं होगा बर्दाश्त: विधायक शिव
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि लाखों हिंदुओं की आस्था का केंद्र प्राचीन पवित्र अटरिया देवी मन्दिर क्षेत्र में निजी जमीन पर लगातार तीन दिन तक मना करने के बावजूद चौथे दिन भी नमाज पढ़ना कही न कही लैंड जिहाद को बढ़ावा देना प्रतीत होता है। जो पूर्व में भी उत्तराखंड मे तेजी से हुआ है। जिसके खिलाफ धामी सरकार ने निर्णायक कार्रवाई करने का कार्य किया है। ऐसे कार्य को किसी भी स्थिति मे स्वीकार नहीं किया जायेगा।विधायक शिव अरोरा बोले मन्दिर क्षेत्र मे निजी जमीन पर लगातार मना करने बाद भी नमाज पढ़ना,जबकि उस जगह से महज 500 मीटर की दूरी पर जगतपुरा क्षेत्र मे मस्जिद है। जहां नमाज पढ़ी जा सकती थी या अन्य व्यक्तिगत जगह पर नमाज पढ़ी जा सकती थी,मगर उस मन्दिर क्षेत्र के स्थान पर नमाज पढ़ना हिंदुओं के पवित्र स्थल जहां दशकों से उस जगह मे अटरिया माता का हर वर्ष मेला लगता आ रहा है।उन्होंने कहा ऐसी स्थिति के कारण धार्मिक वैमनस्य व क्षेत्र मे तनाव जैसा माहौल पैदा होता है। आखिर ऐसी विषय पर किस प्रकार का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है यह सोचने का विषय है।विधायक शिव अरोरा ने बोला पवित्र मंदिर हमारे लाखों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है।जहां इस प्रकार की गतिविधियां सनातन प्रेमी हिंदुओं के लिए कभी स्वीकार्य नहीं होगी ऐसी मानसिकता लैंड को बढ़ावा देने की ओर इशारा करती है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक शिव ने कहा कि वह पूर्व मे भी लव जिहाद, लैंड जिहाद के खिलाफ सदैव मुखर नजर आए हैं और आगे भी इस प्रकार की गतिविधियां किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी।





