ऊधम सिंह नगर

जसपुर के शिक्षक अमित निलंबित

रुद्रपुर। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा हरेन्द्र कुमार मिश्रा को बीआरसी परिसर / कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी, जसपुर में अवांछनीय घटनाओं की शिकायतें मिलीं तो इसे विभाग गंभीरता से लिया। डीईओ ने मामले की जांच समिति बैठा दी।जांच में अमित कुमार त्यागी, सहायक अध्यापक द्वारा विद्यालय समय मे एवं कार्यालय समय के उपरान्त कार्यालय खण्ड / उपशिक्षा अधिकारी, जसपुर में अनाधिकृत रूप से उपस्थित होने, विद्यालय मे फर्जी उपस्थिति
दर्ज करने, कार्यालय खण्ड / उप शिक्षा अधिकारी जसपुर के परिसर मे अपने द्वारा किए जारहे अनैतिक कृत्यो को छुपाने के उद्देश्य से मुख्य द्वार की दिशा वाले कैमरे से छेड़छाड़करते हुए उसकी दिशा परिवर्तित कराने, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने, कार्यालयखण्ड/उप शिक्षा अधिकारी जसपुर मे कार्यालय गेट के अन्दर वाहन मे बैठकर अनैतिक
कृत्य/मदिरापान करने, कार्यालय खण्ड / उप शिक्षा अधिकारी जसपुर के परिसर मेंकार्यालय समय के उपरान्त नशे की स्थिति मे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अनैतिक,
नियम विरूद्ध कृत्य करने एवं अन्य अनियमितता के लिए दोषी पाया गया। 21 फरवरी को अमित कुमार त्यागी, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिकविद्यालय, सूतमिल को जांच के आधार पर डीईओ हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने निलम्बित कर दिया।साथ ही शिक्षक को कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी, सितारगंज मे सम्बद्ध किया गयाहै। डीईओ ने बताया कि अध्यापक के विरूद्ध पूर्व मे भी शिकायतें प्रकाश में आई थी।जिसमें अमित कुमार त्यागी, सअ. द्वारा उनको पूर्व में प्रदत्त प्रतिकूल प्रविष्टि छुपाकर, नियम विरूद्ध तरीके से चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त किया था। पूर्व में नियम विरूद्ध चयन वेतनमानको निरस्त कर पुनः 2025 में अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी थी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार