उत्तराखंड स्वास्थ्य

जिला गंगा समिति की बैठक में स्वच्छता व नदी संरक्षण पर फोकस

चंपावत।जिलाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार ने आज जिला सभागार में समिति की बैठक ली।उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत से जुड़े अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था, ठोस कूड़ा निस्तारण, लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण तथा जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी तटीय क्षेत्रों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पुनर्जीवन से संबंधित विभागीय प्रयासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों के व्यापक आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने, सीवरेज नेटवर्क के विस्तार तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं निर्मल नदी अभियान में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, पूर्ण विवरण एवं अभिलेखीय दस्तावेज निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत किए जाएँ, जिससे अनावश्यक विलंब को समाप्त कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील मामलों में उच्च स्तर पर रिपोर्ट प्रेषित किए जाने से पूर्व सभी तथ्यों की विधिवत पुष्टि सुनिश्चित की जाए। विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध निस्तारण तथा विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष