ऊधम सिंह नगर शिक्षा

अमृतेश ने बताई लाइफ सेट ऐप की खासियत

रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में प्राचार्य के दिशा निर्देशन में लाइफ सेट के संस्थापक द्वारा आज इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया। लाइफ सेट ऐप के संस्थापक अमृतेश परमार ने ऐप की विभिन्न उपयोगिताओं की जानकारी साझा की। जो प्रत्येक छात्र-छात्राओं के प्रतियोगी परीक्षाओं तथा जॉब प्लेसमेंट में काफी मददगार रहेगी। सत्र के मध्य में प्राचार्य डॉ. एएन सिंह द्वारा लाइफ सेट ऐप की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को इस ऐप के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया जिससे कि विद्यार्थियों को अपने भविष्य निर्धारण में सहायता मिले। इस सत्र में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। सत्र के अंत में महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर सर्वजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संचालन महाविद्यालय की लाइफ सेट नोडल अधिकारी डॉक्टर अंकिता चंदोला ने किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99