उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

बागेश्वर में एसआइआर पर डीएम ने बैठक ली

बागेश्वर। बागेश्वर में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट्स के साथ बैठक की।विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स की भूमिका, दायित्वों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची अद्यतन के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करना तथा त्रुटियों का समयबद्ध निराकरण करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने बूथ लेवल एजेंट्स से अपेक्षा की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन, विलोपन एवं नवीन नामावली संबंधी कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने, सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं एजेंट निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या शिकायत की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, भारतीय जनता पार्टी से मदन राम आगरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अर्जुन चंद भट्ट, रंजीत रावत, चामू सिंह देवली आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार