उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

राज्य स्तरीय खेल में दिखीं प्रतिभाएं

चंपावत।चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत जनपद मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ खेल मैदान में राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष, राज्य वॉलीबाल एसोसिएशन कमलेंद्र सिंह, महासचिव ओलंपिक एसोसिएशन डॉ. डीके सिंह, अध्यक्ष वॉलीबाल एसोसिएशन चम्पावत अवतार सिंह, सचिव चंदन मेवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर पांडेय तथा सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता द्वारा संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन मुकाबला टिहरी एवं अल्मोड़ा की टीम के मध्य खेला गया।जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता लीग आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमें आगामी चरण में प्रवेश करेंगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार