ऊधम सिंह नगर शिक्षा

प्रतियोगिता में छात्रों की दिखीं रचनात्मकता सोच

रुद्रपुर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता में जनपद के 27 विद्यालयों के 290 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निबंध लेखन, चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।मुख्य अतिथि रावत ने विद्यार्थियों को जीवन में मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश दिया। कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक चयनित छात्र एवं एक चयनित छात्रा को आगामी चरण हेतु वडनगर भेजा जाएगा। जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संचालन में कार्यक्रम समन्वयक अजय रावत, मेंटर अनुराग शर्मा, श्रीदेवी तथा अजीत कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। प्राचार्य कंचन जोशी ने स्थितियों का स्वागत किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99