उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

राज्य स्तर के लिए 15 छात्र चयनित

किच्छा। श्री कृष्ण मर्चेंट एसोसिएशन इण्टर कॉलेज किच्छा विद्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जनपद के सभी विकासखंडों से चयनित कुल 191 विद्यार्थियों ने अपने अभिनव वैज्ञानिक मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत करते हुए प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि गिरधारी लाल गोयल थे । विशिष्ट अतिथि शोभा गोयल, सुनीता बंसल, सीमा कश्यप , सीमा गोयल, ममता चौबे रही। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। निर्णायक मंडल में सुनील भास्कर (प्रोजेक्ट मैनेजर, NIF नोएडा), डॉ. कमल रावत (सीईओ, ACIC देवभूमि फाउंडेशन) तथा भूपाल सिंह नेगी (प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रपुर) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनपद समन्वयक के रूप में प्रेम चन्द्र की विशेष उपस्थिति रही। मंच संचालन अंकित पाण्डे ने किया इस अवसर पर भरत सिंह ,राजीव सिंह, वीरेंद्र कुमार, शुभम मित्तल, पूनम, तबस्सुम, गजेंद्र कुमार, प्रदीप जोशी, श्रीमती सीमा त्रिवेदी (जिला संदर्भदाता), आमोद सक्सेना (प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया) एवं फ़ैज़ अहमद (प्रधानाचार्य, किसान इंटर कॉलेज लालपुर) आदि मौजूद थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता को नई दिशा प्रदान करते हैं।प्रतियोगिता के बाद 15 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय SLEPC प्रतियोगिता के लिए किया गया।इसमें
कृष्णा, कोमल, रिदमप्रीत कौर, बानी सिंह, आर्यन, गौरव नाथ , दीपांशु गहतोड़ी, कार्तिक सिंह महर, पूजा भारद्वाज, नंदिनी, विधि, देशरत्न श्रीवास्तव, चेतन चंद, राहुल पोखरिया एवं खुशबू भारद्वाज।विकासखंडवार चयन में बाजपुर से 1, गदरपुर से 1, जसपुर से 1, काशीपुर से 2, खटीमा से 6, रुद्रपुर से 2 तथा सितारगंज से 2 छात्र चयनित हुए। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99