खाटू श्याम के लिए पैदल रवाना हुई निशान यात्रा
रूद्रपुर। गल्ला मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर से श्याम बाबा के भक्त राकेश शर्मा के नेतृत्व में श्याम प्रेमियों का एक जत्था निशान यात्रा लेकर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के लिए पैदल रवाना हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस यात्रा के शुरू होने के मौके पर बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समाज में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।निशान यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्याम प्रेमी राकेश शर्मा ने बताया कि यह पैदल यात्रा रूद्रपुर से प्रारंभ होकर 18 दिनों में राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भक्त श्याम बाबा के जयकारों के साथ भक्ति भाव में लीन रहेंगे और विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते जाएंगे।इस निशान यात्रा में काशीपुर से आशीष तथा पीलीभीत से सुरेंद्र गंगवार भी श्रद्धालुओं के साथ रवाना हुए। यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, ताराचंद अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, प्रमोद मित्तल, विनीत जैन, कमल अरोड़ा, सचिन अग्रवाल, अजय बंसल, संजय ठुकराल, राजेंद्र गुप्ता, हरीश अरोड़ा, मानस दुनेजा, मोहित जैन, श्रीओम अग्रवाल, बिट्टू अरोड़ा, ललित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे और उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर विदा किया।





