महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने की सफाई
रुद्रपुर।सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से की गई। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर एवं पार्क में सफाई की। बौद्धिक सत्र में प्रोफेसर सर्वजीत सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को सफाई करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ चंद्रपाल ने ईट इंडिया यूथ हैकथन उत्तराखंड 2026 के बारे में और उसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से स्वयंसेवियों को अवगत कराया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थी की उम्र 18 से 29 वर्ष के बीच में और उसके पास संस्था का आई कार्ड हो। विजेता टीम को पुरस्कार ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिल्पी अग्रवाल ने राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट के बारे में छात्र छात्रों को प्रतिभाग़ करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर डॉ वसुंधरा उपाध्याय, जनार्दन कांडपाल,संदीप, सत्येंद्र शाह, कैलाश चौधरी,अनमोल सिंह,तरनजीत सिंह, रोहित कुमार, गोविंद ,सरिता बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।





