लूट के चार आरोपित गिरफ्तार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) पुलिस टीम ने मारपीट कर लूट करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।इनके कब्जे से लूट की बुलेट,2610 रुपये बरामद हुए।पीड़ित पवन कुमार पुत्र मिश्रा लाल निवासी राजा कालोनी ने नौ सात नवंबर को कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में तहरीर देकर कहा था कि सिडकुल कम्पनी से अपने घर तरफ आ रहा था ।विवेक नगर के पास रात करीब 09.30 बजे सुमित राजपूत उर्फ गंठा,सागर राजपूत,अभिषेक राजपूत व दीपक कुमार द्वारा वादी का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज उसके जेब से पांच हजार रुपये लूट लिये थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया। नौ नवंबर को पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रवाना होकर शिवनगर तिराहे पर पहुंची तो सूचना पर पुलिस मोदी मैदान के पास पीपल के पेड़ के पास पहुंच गई। खड़े हैं। पुलिस ने बुलेट UK06 BS 0244 के साथ पास आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों ने सोना नाम अभिषेक राजपूत पुत्र पप्पू राजपूत निवासी- महा लक्ष्मी इन्क्लेव, जनपद रोड, थाना- ट्रांजिट कैम्प, मूल पता भवानीगंज, थाना- रामनगर, नैनीताल, दीपक कुमार पुत्र पीटर मसीह निवासी- रतनपुरा, सुल्तानपुर पट्टी, थाना- बाजपुर, खेड़ा, रुद्रपुर, सागर राजपूत पुत्र पप्पू राजपूत निवासी- महा लक्ष्मी इन्क्लेव, जनपद रोड, थाना- ट्रांजिट कैम्प, मूल पता भवानीगंज, थाना- रामनगर, नैनीताल और सुमित राजपूत उर्फ सुमित गन्ठा पुत्र पप्पू राजपूत निवासी- महा लक्ष्मी इन्क्लेव, जनपद रोड, थाना- ट्रांजिट कैम्प मूल पता भवानीगंज, थाना- रामनगर,नैनीताल बताया।पूछताछ में आरोपितों ने से स्वीकार किया कि बुलेट पवन कुमार से लूटी थी। पुलिस ने आरोपितों पर और धारा बढ़ा दी है।





