मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी
रुद्रपुर।रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित मोबाइल मंत्रा की दुकान में लाखों की चोरी हो गई।काशीपुर हाइवे स्थित ग्रीन पार्क निवासी गौरव मुंजाल पुत्र ओमप्रकाश मुंजाल की अग्रसेन चौक पर मोबाइल मंत्रा नाम से दुकान है।गौरव ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया।गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोली तो देखा कि करीब 10 से 12 लाख रुपए के मोबाइल और अन्य सामान गायब थे।बताया कि दुकान के बाहर से लोहे की सीढ़ी लगी है।चोर इसी सीढ़ी से चढ़ कर दुकान में घुसकर मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए।सूचना पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, महापौर विकास शर्मा और व्यापारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दुकानदार का कहना है कि 14 माह में यह दूसरी बार दुकान में चोरी हुई है।





