बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना
रुद्रपुर।इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी)द्वारा बाल विवाह मुक्ति रथ ऊधम सिंह नगर में आज से निकाली गई। जो आठ आठ मार्च तक एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से किया जा रहा है ।विकास भवन परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा एवं मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने जिले के 10 बाल विकास परियोजना अधिकारी 35 सुपरवाइजर एवं 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह मुक्त ऊधम सिंह नगर बनाने की शपथ दिलाई ।साथ ही सभी लोगों से सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आवाह्न किया । उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप है हमें अपने समाज से इसे समाप्त कर आत्मनिर्भर भारत एवं सशक्त भारत की नींव को मजबूत करने में योगदान देना है । मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बाल विवाह अत्यंत संवेदनशील विषय है जिस पर जिला प्रोबेशन द्वारा कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 1098 पर बाल विवाह की शिकायतें प्राप्त होती हैं ।इन संवेदनशील क्षेत्रों में आईईसी के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।डॉक्टर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ जनपद उधम सिंह नगर के प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय, सरकारी अस्पताल, तहसील एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जाएगी तथा जन जागरूकता कर बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी ने बाल विकास की टीम को सक्रिय सहयोग करने का संदेश दिया जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बाल विवाह के रोकथाम में प्रत्येक स्तर पर सहयोग कर उधम सिंह नगर को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी बीना भंडारी, रेनू यादव, परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी, संगीता ,बिंद्रा तिवारी ,शर्मिला, अजय ,रवींद्र वर्मा इत्यादि उपस्थित हुए ।




