विधायक पांडेय ने संदीप के घर पहुंच,जताया शोक
रुद्रपुर। गिरीताल निवासी कांग्रेस नेता रमेश सहगल के निधन पर काशीपुर शोक में डूब गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर के विधायक अरविंद पाण्डेय सहगल के घर पहुंचकर शोक जताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने रमेश के पुत्र संदीप सहगल और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों और संगठनों के लोगों ने सहगल के घर पहुंचकर शोक जताया। शोक जताने वालों में पंकज टंडन, हिमांशु अरोरा, मनोज जोशी,विजेंद्र चौधरी, मनोज कुमार राय आदि शामिल हुए।





