ऊधम सिंह नगर

मीना ने ठुकराल को बताया दंगाई,कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह करने की दी धमकी

रुद्रपुर।दिसंबर 2024में पूर्व पालिकाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष मीना शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का इंटरनेट मीडिया पर ऑडियो वायरल के मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर कोतवाली में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। मीना शर्मा समर्थकों के साथ ठुकराल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज कोतवाली में धरने पर बैठ गई है।उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो ऑडियो वायरल हुआ है।उसकी जांच होनी चाहिए।जांच में जो भी दोषी होगा।उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पूर्व विधायक ठुकरा ने एक मामले कहा था कि यदि उनके पास वर्दी होती तो कार्रवाई होती।यदि उस व्यक्ति के पास वर्दी होती तो महिलाओं के चरित्र का हनन करता है। वह व्यक्ति दंगाई है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस कुछ दिन का समय देती है तो वह मान जाऊंगी।यदि उस दौरान भी कार्रवाई नहीं हुई तो यहीं पर आत्मदाह करूंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सम्मान की लड़ाई है। इतना बड़ा मामला है, मगर एक बार भी पूर्व विधायक ने ठुकराल ने माफी नहीं मांगी।यदि वह माफी मांगेंगे तो वह माफ कर दूंगी।उन्होंने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी,तब तक धरना जारी रहेगा।धरना देने वालों में नगर अध्यक्ष कांग्रेस ममता रानी,अनिल शर्मा, सतीश कुमार, मंजू, उमा सरकार, सरोज राजी,योगेश चौहान आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार