उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

साहब अध्यक्ष,सुनील बने महामंत्री

रुद्रपुर।बेलराइज वर्कर्स यूनियन के लालपुर स्थित एक होटल में हुए त्रिवार्षिक सम्मेलन में चुनी गई नई कार्यकारिणी में साहब सिंह अध्यक्ष और सुनील महामंत्री सुनील बनाए गए।ट्रेड यूनियन ऐक्टू के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि आज सरकार व पूंजीपतियों के गठजोड़ के कारण श्रमिकों के हितों की सबसे ज्यादा अनदेखी की जा रही है। श्रमिकों की हितों पर कुठाराघात करते हुए केंद्र सरकार ने कॉर्पोरेट मालिकों के पक्ष में 4 नए लेबर कोड बना दिए हैं। पुराने श्रम कानूनों को खत्म करके बनाए गए 4 लेबर कोड श्रमिकों के संविधान प्रदत्त अधिकारों पर सबसे बड़ा हमला हैं।इन 4 श्रम कोड के खिलाफ ट्रेड यूनियंस ने 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल आहूत की है।हम सभी को इस हड़ताल को सफल बनाना होगा। यूनियन के नेता साहब सिंह ने कहा कि पिछले कुछ माह से बेलराइज कारखाना प्रबंधन श्रमिकों की एकता को। तोड़ने के काफी कुत्सित प्रयास कर रहा है। हमारी यूनियन और प्रबंधन के बीच समझौते की वार्ताएं जारी हैं।महामंत्री बने सुनील कुमार ने कहा कि आज जब हम अपने त्रिवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चुनाव कर रहे हैं तो हमें पूरा भरोसा है कि नई कार्यकारिणी श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगी।सम्मेलन में कमलेश डाली को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार और प्रकाश सिंह बोरा को उपमहामंत्री, गोविंद सिंह नेगी को संगठन मंत्री और किशन चंद को कोषाध्यक्ष चुना गया।संयुक्त श्रमिक मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह और यजाकि वर्कर यूनियन के रविन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में प्रभुनाथ, उमेश तिवारी, बृजेन्द्र मण्डल,मोहन नाथ, अमित बत्रा , राजेंद्र राठौर, राम कुमार , राज कुमार, किशन कुमार, निसार अहमद, मीना रानी, हरीश जोशी, सुकांत मंडल, बृजेंद्र मंडल, राजेंद्र सिंह, हरीश। गोस्वामी, आनंद गोस्वामी , जयदेव, गौरंग दास सहित दर्जनों कई श्रमिक मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार