उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

रुद्रपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।उन्होंने कांग्रेस पर अंकिता हत्याकांड मामले में झूठी राजनीति करते हुए प्रदेश में अराजकता फैलने का आरोप लगाया। भाजपा महिला मोर्चा ने आज कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रुद्रपुर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी का पुतला भी फूंका। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क से गल्ला मंडी तक रैली निकाली गई।जहां पर कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया। इस दौरान “कांग्रेस सबूत बताओ दिवंगत बिटिया की आत्मा क़ो मत सताओ”, अंकिता की आत्मा क़ो सताना बंद करो जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के नाम पर जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने घटिया मानसिकता का परिचय दिया है वह निंदनीय है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो सख्त निर्णय के लिए हमेशा से जानी जाती रही है।इस मामले में तीनों दोषियों क़ो मई 2025 में आजीवन करावास की सजा न्यायालय के माध्यम से दिलाकर उत्तराखंड की बेटी क़ो न्याय दिलाने का कार्य किया है। भंडारी हत्याकांड के मामले में कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा अंकिता भंडारी की आत्मा कष्ट पहुंचाने का कार्य कांग्रेस द्वारा किया गया है।महिला मोर्चा जिले में प्रदर्शन कर कांग्रेस क़ो बेनक़ाब करने का कार्य कर रही।
प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश भर में महिला अब जाग चुकी है। जिस प्रकार से कांग्रेस अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति करने का कार्य कर रही है। यह बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। रैली में मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,प्रेम सिंह राणा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, रामपाल, सुरेश कोली, अनिल चौहान, तरुण दत्ता, रमेश जोशी, अमित नारंग,हिमांशु शुक्ला, सुशील चौहान, रोशन अरोरा, प्रमोद मित्तल, वेद ठुकराल, नेत्रपाल मौर्य, स्वाति शर्मा, मीना शर्मा, धर्मा देवी, नीलू गुप्ता, गीता भारद्वाज, ममता त्रिपाठी, शैली फुटेला, संध्या, मधु गुप्ता, पिंकी, गुरविंदर कौर, शमी गुप्ता, आशा मुंजल, बबीता,रंजीत, कविता, सुनीता आदि शामिल थीं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार