ऊधम सिंह नगर

विधायक ने भगवानपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने ग्राम सभा भगवानपुर में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि दानपुर, किरतपुर, बागवाला, भगवानपुर कोलड़िया के एक मात्र श्मशान घाट जिसकी सुंदरीकरण की मांग काफ़ी समय से चली आ रही थीं।उनकी मांग प विधायक निधि से 9 लाख रुपये जारी कर श्मशान घाट के सुंदरीकरण व बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनने के कार्य का शिलान्यास किया।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र एक मात्र श्मशान घाट मुक्ति गृह पूर्ण रूप से व्यवस्थित नजर आए, ऐसा उनका प्रयास है। आने वाले समय में कार्य पूर्ण होने के बाद यहां कि स्थिति बेहतर होंगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।उन्होंने भगवानपुर कोलड़िया क्षेत्र में ही तारा गोड़ के घर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले 5 लाख की लागत से बने सीसी सड़क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। विधायक ने कहा कि विकास कार्य को हर क्षेत्र में पहुंचानेने का कार्य किया गया है। जिन मार्गो की हालत ऐसी होती थी, जहां कीचड या सड़क के नाम पर कुछ नजर नहीं आता था। आज वह क्षेत्र में गाड़िया वाहन सरपट दौड़ते नजर आ रहे है। यह सब कार्य करने की इच्छा शक्ति से सम्भव हो पाया है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, गुरबाज दुमरा, ग्राम प्रधान भगवानपुर विनीत सोलंकी, बागवाला प्रधान प्रमोद, दानपुर प्रधान मंदीप वर्मा, किरतपुर प्रधान आशीष यादव, पूर्व प्रधान विजेंद्र चौधरी, निर्मला सिंह, सुनीता साहनी, भरत धीमान, भरत मिश्रा, मनमोहन, पूजा रानीं, कुदीप चंद, आर के शर्मा, राजेश तिवारी, राजीव शुक्ला, रविशंकर, कामेश्वर सिंह जेटली, कमल जोशी, अजितेश, आयुष चिलाना, अभय सोलंकी, अजीत सोलंकी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार