पार्षदों का इस्तीफा स्वीकार करने से किया मना
रुद्रपुर।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 23 नवंबर को प्रिय साथियों के नाम पत्र जारी कर पार्षदों के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया है।यहां बता दूं कि प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष पदों की घोषणा की गई तो इससे नाराज ऊधम सिंह नगर के करीब पांच पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था।साथ ही पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न होने की धमकी दी थी।प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने आज पत्र जारी कर कहा है कि पार्षदों का इस्तीफा अस्वीकार किया जाता है।पार्षद और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएं और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। अपेक्षा है कि पार्षद अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।




