सड़क से विधानसभा तक संघर्ष करने का विधायक बेहड़ का ऐलान
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा के पास 24 घण्टे धरने पर बैठे पूर्व कैबिनेट मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने विवि प्रशासन को हिटलरशाही बताया। आज धरना समाप्त करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी हाल का बाथरूम खोलने और पोर्च की लाइट जलने की बात की तो प्रशासन ने बात नहीं मानी।कहा कि कर्मचारियों की मांगों के लिए विधानसभा में उठाया था।विधानसभा से सड़क तक लड़ाई थी। बेहड़ ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों के लिए यह सांकेतिक धरना था।अब सड़क से विधानसभा तक संघर्ष किया जाएगा।इसके लिए रूपरेखा बनाई जाएगी। निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण यानी डाम से दो बार वार्ता के लिए बात की तो डाम वार्ता करने को राजी नहीं हुए। कुलपति से टेबलटॉक करने लिए उनके पीए से बात की तो उनके पीए ने भी कोई रिस्पांस नहीं दिया।कहा कि विवि प्रशासन हिटलरशाही पर उतर गया है।इससे विवि को ही नुकसान होगा।उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर, आठ नवंबर को मीडिया को बता दिया था कि 17 नवम्बर को गांधी प्रतिमा के समक्ष 24 घण्टे का धरना देंगे।ऐसे में किच्छा के पूर्व विधायक जनता को गुमराह न करें।




