मंदिर तोड़ने पर भड़के कांग्रेसी, समर्थकों संग अनशन पर बैठे अरुण शुक्ला
रुद्रपुर। भगवान शंकर मंदिर तोड़ने के विरोध में आज कांग्रेस नेता अरुण शुक्ला उर्फ किन्नू आज आमरण अनशन पर बैठ गए।इसके बाद किच्छा विधायक तिलकराज बेहदड़ और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी समर्थकों संग धरना स्थल पर पहुंच गए।
एनएच 74 स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन से रिंग रोड होते हुए रामपुर नैनीताल हाईवे स्थित सिडकुल में मिल जाती है।एनएच 74 और रिंग रोड के कार्नर पर शिव मंदिर है। रिंग रोड निर्माण के कारण मंदिर का ध्वस्तीकरण कर दिया गया।इससे खफा अरुण शुक्ला समर्थकों के साथ मंदिर पर धरने पर बैठ गए।उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भरोसा दिया था कि मंदिर से 11 फीट छोड़कर रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।इसके बावजूद मंदिर तोड़ दिया गया।उन्होंने चेताया कि जब तक मंदिर को पुनर्स्थापित नहीं किया जाता,तब तक धरना जारी रहेगा। किच्छा विधायक बेहड़ ने कहा कि एनएच 74 के चौड़ीकरण के दौरान मंदिर आ रहा था।तब भी मंदिर छोड़कर चौड़ीकरण किया गया।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि कोई बदलाव किया जाना है तो लोगों से बात करनी चाहिए थी।जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।धरना देने वालों में सुखदेव सिंह, मेजर सिंह, विनोद मौर्य, बाबू कोली, वीरेंद्र यादव, इंद्रजीत सिंह चीमा, राजेंद्र शर्मा ल,पप्पू दुआ, पूनम, सुमन सिंह, कमल तिवारी, अनीता आदि शामिल थे।





