धागे से महिलाएं गूथ रहीं आर्थिक किस्मत
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र के रामबाग में स्थित रजाई ग्रोथ सेंटर में ग्रामीण महिलाएं अपने हाथों से रजाई, तकिए, बैग, चादर और कई अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार कर रही हैं, जिन्हें राज्य भर में सराहा जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी की सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि गांव-गांव की मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने, तभी उत्तराखंड आत्मनिर्भर बनेगा। अवसर से भी जोड़ा है।प्रशासन द्वारा इन महिलाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों, मेलों और बाजारों में अपने उत्पादों को प्रदर्शित व बेचने का अवसर दिया जा रहा है। इससे न केवल उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ा है। अब ये महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर आर्थिक प्रगति की अग्रदूत बन चुकी हैं।आज रामनगर रजाई ग्रोथ सेंटर की महिलाएं न केवल अपने परिवारों की आर्थिक रीढ़ बन चुकी हैं, बल्कि समाज में नारी शक्ति की नई पहचान स्थापित कर रही हैं।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सशक्त आंदोलन बन चुका है। जहां हर महिला के हाथ में हुनर है, हर दिल में आत्मविश्वास है और हर परिवार में समृद्धि की नई कहानी लिखी जा रही है।




