रुद्रपुर में राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित
रुद्रपुर।राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शहीदों को नमन किया। कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों द्वारा जिन अपेक्षाओं आकांक्षाओं को लेकर राज्य गठन के लिए आन्दोलन किया गया था उनकी भावनाओं के अनुरूप निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। चहुमुंखी विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना होगा। सभी कर्मचारी तथा अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं ईमानदारी से करे यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। विद्यालयों में विचित्रकला में क्रमशः मनीष चावला, अमन सागर व दीपक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः कामिनी, राधा मौर्य, कोमल तिवारी, निबन्ध में परी, दुर्गेश कुमार, अनिकेत राठौर व क्यूज प्रतियोगिता में देवा विश्वास, मयंक, अभिजीत प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। सनातन धर्म कन्या इण्टर कालेज व गुरुनानक कन्या इण्टर कालेज के बच्चो द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, राज्य आन्दोलनकारी राजकुमार ठुकराल, अनिल चौहान, देवकी बिष्ट, कमला बुधानी, कान्ती भकुनी, जानकी जोशी, सावित्री जोशी, माधवनन्द जोशी, जहागीर उबेद कुरैशी, अवतार सिंह, केवल कृष्ण बत्रा, सुनील चौहान, एसके नैयर, पीसी शर्मा, जैडएम सिद्दीकी, बलराज सिंह कमल पाण्डे, हरीश जोशी आदि उपस्थित थे।





