रुद्रपुर में कल विराट कवि सम्मेलन में श्रोताओं जोश भरेंगे डॉ.हरिओम पवार
रुद्रपुर। राष्ट्र के अमर शहीदों, महान पुरुषों की स्मृति और उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय चेतना मंच की ओर से नौ नवंबर को जनता इंटर कालेज में रात आठ बजे विराट कवि सम्मेलन होगा।कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज जनता इंटर कॉलेज में पत्रकारों को बताया कि कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि अपनी ओजस्वी और हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।मेरठ से विख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार, नई दिल्ली से प्रताप सिंह फौजदार और दिनेश बावरा, जबलपुर से सुदीप भोला, मधुबनी (बिहार) से शंभू शिखर, मुम्बई से अमित शर्मा, नैनीताल से गोरी मिश्रा, तथा बाजपुर से काव्या जैन, चंदौसी से हिमांशु शंकर अपने काव्य पाठ से समां बांधेंगे। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसमें प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। राजकुमार ठुकराल ने सभी से सम्मेलन में शामिल होकर कवियों की ओजस्वी वाणी और राष्ट्रभक्ति की गूंज से सराबोर इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।इस मौके पर संजय ठुकराल अध्यक्ष राष्ट्रीय चेतना मंच, राजकुमार भुसरी, राजेश ग्रोवर, वर्जन मंडल केरू, आनंद शर्मा, ललित बिष्ट, राजीव गुप्ता, शिवकुमार शिबू, पंकज सुखीजा आदि मौजूद थे





