पूर्व राष्ट्रपति कोविंद क्यों गए सड़क मार्ग से दिल्ली?
पंतनगर : तकनीकी कारणों से दिल्ली से पंतनगर आने वाली इंडिगो फ्लाइट की उड़ान रद होने से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सड़क मार्ग से कार से दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान रामपुर_नैनीताल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात हो गए थे। दिल्ली से फ्लाइट अपराह्न तीन बजे उड़ान भरने का समय है। जो पंतनगर एयरपोर्ट पर करीब पौने चार बजे लैंड करती है।मौसम खराब होने से फाइट उड़ान नहीं भर सकी। जबकि इसी फ्लाइट से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिल्ली रवाना होना था। फ्लाइट रद होने से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।बता दें कि सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति कोविंद कुमाऊं क्षेत्र भ्रमण पर आए थे। कोविंद ने गुरुवार अपराह्न करीब दो बजे पंतनगर विवि के तराई भवन पहुंचकर लंच किया। तकनीकी कारणों से फ्लाइट रद होने की सूचना पर पूर्व राष्ट्रपति प्रोटोकॉल के साथ दिल्ली के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए।पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार के मुताबिक तकनीकी कारणों से दिल्ली से पंतनगर आने वाली फ्लाइट रद कर दी गई।




