सीएम ने सुनीं समस्याएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज बनबसा प्रस्थान से पहले लोहिया हेड स्थित कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने आवास व कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।



