सीएम ने खटीमा में सुनीं समस्याएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हेलीपेड लोहियाहेड पहुंचे तो जनप्रतिनिधियों व जनता ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर ही जनता की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही समस्याओं का समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत पंचायत अजय मौर्य,नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डाक्टर मनमोहन सिंह चौहान,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय आदि मौजूद थे।




