अपराध ऊधम सिंह नगर

महिला से की हरकत,विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

पहले महिला से की हरकत,फिर जान से मारने की दी धमकी

रुद्रपुर:दबंग पहले महिला से की हरकत,फिर कालोनी गेट पर तमंचा दिखाकर दंपती को जान से मारने की धमकी की।मूल रूप से ग्राम गावडी, पोस्ट स्योहारा थाना स्योहरा,बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल सामिया लेक सिटी निवासी रितु राजपूत पत्नी अवनीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे कालोनी के ही रवि यादव आए दिन दबंगई करता है। बुधवार को रवि मेरे घर में घुस गलत हरकत करने लगा।उस समय उनके पति काम से बाहर गए थे। आरोपित से किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर घर से बाहर भाग गई।यह बात अपने पति को फोनकर बताई। कुछ समय बाद पति के साथ कार से पुलिस से शिकायत करने जाने लगी तो आरोपित अपनी कार संख्या DL2CAS8370 को गेट से हाईवे पर करीब सौ मीटर आगे अपनी कार मेरी कार के आगे खड़ी कर दी। फिर उसने कार से उतरकर उनके ऊपर तमंचा तान कर कहा कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार