उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

सीएम ने किस भवन को बताया ऊर्जा का केंद्र

हरिद्वार।धनतरेस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय भवन रुड़की का किया लोकार्पण।कार्यक्रम वैदिक हवन,पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली,गोवर्धन पूजा,भइया दूज एवं छठ पूजा की शुभकामना और बधाई दी । उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यालय कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की शक्ति का  प्रतीक है। भाजपा संगठन देश भर में अपने ढांचे को सुदृढ़ कर रही है और प्रत्येक जिले में आधुनिक तकनीक से युक्त कार्यालयों का निर्माण इसका प्रमाण है। यह कार्यालय भवन नहीं, बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं का निष्ठा,समर्पण और एकजुटता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र की छह विधान सभाओं के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा।जहां से अंतिम छोर तक निवासित व्यक्ति के लिए अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाते हुए उससे मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विकास योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश एवं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संचार होगा। जिससे कि पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र रावत,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की मधु सिंह,राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अश्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,जून अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिद्रनंद गिरी महाराज,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला प्रभारी आदित्य चौहान,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार