जानें, काशीपुर में बेरोजगारी दर पर क्या बोल गए मुख्यमंत्री
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का हवन पूजा कर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशीपुर भाजपा जिला कार्यालय आज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है।यह गौरव की बात है। कार्यालय बन जाने से पार्टी का कोई भी कार्यक्रम करने के लिए बहुत सुविधा होगी। इसी तरह अन्य जनपदों में भी भाजपा जिला कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि हमने बेरोजगारी दर में भी 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ने का काम किया है। हमारी सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपने संस्कृतिक को भी संरक्षित करने का काम किया है।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रूहेला, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, मनोज राय, जनपद प्रभारी पुष्कर काला, पूर्व मेयर उषा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मुकेश कुमार, शंकर कोरंगा, राम मेहरोत्रा, खिलेन्द्र चौधरी, भारत भूषण चुघ, सदस्य जिला पंचायत चरनजीत सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा आदि मौजूद थे।




